छत्तीसगढ़ - पूरी खबर

राजधानी में शनिवार को रात का तापमान बढ़ने से ठंड थोड़ी कम हो गई। एक ही रात में पारा दो डिग्री तक बढ़ गया। यह सामान्य से बराबर है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड है। कहीं-कहीं शीतलहर चल रही है। मौसम विज्ञानियों के अगले एक-दो दिन में तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर में भी शुक्रवार तक रात का तापमान 11 डिग्री तक गिर गया। शनिवार को तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में वृद्धि हवा में नमी बढ़ने की वजह से है। इधर, प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में रही। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंच गया। पेंड्रारोड में यह 6.6 डिग्री रहा। दोनों ही जगह पारा सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सामान्य के लिहाज से दुर्ग में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई। यहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। अन्य शहरों की तुलना में यहां ठंड ज्यादा रही। बिलासपुर में 10.2, जगदलपुर में 7.8 और... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

सरस्वती देवी

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS