घर - पूरी खबर

थानाक्षेत्र के गैठीबाद में शनिवार को सत्संग के नाम पर ईसाई मिशनरी के धर्मांतरण कराने की पहल की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर सत्संग में शामिल महिलाओं ने जमकर पथराव किया। घटना करीब 3 बजे की है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया गया। हालांकि बाद में दोनों पक्ष आपसी सहमति पर बिना मामला दर्ज कराए थाने से लौट गए। जानकारी अनुसार गैठीबाद निवासी रामदेव यादव के द्वारा अपने गांव के बाहर बने घर में पिछले छह महीने से सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जहां प्रत्येक शनिवार को असाध्य बीमारियों को ठीक करने के बहाने इसाई धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा था। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सत्संग आयोजक रामदेव यादव को आयोजन नहीं करने का हिदायत दी थी, परन्तु उसने ग्रामीणों की बात नहीं मानी। ग्रामीणों ने बजरंग दल से संपर्क कर धर्मांतरण कार्यक्रम की जानकारी दी थी। बजरंग दल के सदस्यों ने बताया कि सत्संग के नाम पर गांव की भोली भाली महिलाओं पुरुषों को ईसाई धर्म में जोड़ा जा रहा था। शनिवार अपराह्न 3 बजे सत्संग... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS