रायपुर | सीए ब्रांच रायपुर, इनकम टैक्स बार और चैंबर ऑफ टैक्स कंसलटेंट, मुंबई की ओर से शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां रायपुर सीए ब्रांच के अध्य्क्ष सीए अमित चिमनानी ने बताया कि यह समय बदलाव का है। सरकार हर चीज पर पैनी नजर रख्े हुए है, इसलिए ईमानदारी से व्यापार करना अपने और देशहित में है। बदलते परिप्रेक्ष्य में व्यापार के तरीकों को भी बदलना होगा। इनकम टैक्स बार के अध्य्क्ष विजय मालू ने बेनामी संपति कानून और नोटबंदी के प्रभावों के बारे में बताया। चैंबर ऑफ टैक्स कंसलटेंट के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि नए कानूनों की संवैधानिक वैधता को जांचना जरूरी है। सीए अमित चिमनानी आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Read More