दिल्ली - पूरी खबर

नई दिल्ली | कांग्रेसअध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने लोकसभा स्पीकर को भेज दिया। चूंकि राहुल लोकसभा सांसद हैं, इसलिए स्पीकर सुमित्रा महाजन ही इस पर फैसला करेंगी। नायडू ने कहा है कि पहली नजर में विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मनमोहन सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर गुजरात चुनाव में नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में सफाई दी थी। इस पर चुटकी लेते हुए राहुल ने एक ट्वीट में जेटली का सरनेम “जेट लाई’ लिख दिया था। इसे उच्च सदन का अपमान बताते हुए भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS