महाराष्ट्र - पूरी खबर

महिलाओं को सशक्त बनाने और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाते हुए देहरादून की सृष्टि बख्शी, कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पैदल यात्रा कर रही हैं। 15 सितंबर से शुरू हुई 'क्रॉस-बो माइल्स' नाम की इस यात्रा में वे 3800 किलोमीटर पैदल कवर करने वाली हैं। इसी कड़ी में वे नागपुर पहुंची थीं। इस मुहिम का मकसद ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को डिजिटल साक्षर बनाना है। गूगल भी उनकी इस मुहिम में उनकी हेल्प कर रहा है। सोशल मीडिया में लोग 'मॉडर्न डांडी मार्च' भी कर रहे हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS