छत्तीसगढ़ - पूरी खबर

शहर में इंडोर स्टेडियम के लिए मेयर ने मांगे 50 करोड़ रुपए अंबिकापुर|महापौरडा. अजय तिर्की ने शहर में इंडोर स्टेडियम तैयार करने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को अंबिकापुर प्रवास पर पहंुचे मुख्यमंत्री को इस संबंध में घ्यान दिलाते हुए इसकी स्वीकृति दिए जाने की मांग की है। मेयर डा. तिर्की ने कहा कि शहर में खेल गतिविधियों के संचालन के लिए एक मात्र गांधी स्टेडियम है। यहां फुटबाल, वालीबाल, बैडमिटन, क्रिकेट सहित कई खेलों का आयोजन होता है। कई बार एक साथ आयोजन होने से दिक्कत होती है। इंडोर स्टेडियम तैयार करने से शहर की जरूरत पूरी होगी। निगम द्वारा इसके लिए 50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी स्वीकृति मिल जाती है तो इंडोर स्टेडियम तैयार हो जाएगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

सरस्वती देवी

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS