गैजेट डेस्क। चाइनीज मोबाइल फोन मेकर कंपनी वीवो ने 6 GB रैम के साथ अपना नया मोबाइल Xplay5 Elite चीन में लॉन्च कर दिया है। ये मोबाइल दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें 6 GB रैम दी गई है। 8 मार्च से शुरू होगी बिक्री... - वीवो Xplay5 Elite की कीमत करीब CNY 4,288 (करीब 44,300 रुपए) होगी। इस फोन के साथ ही कंपनी ने इस मॉडल का एक अफोर्डेबल वर्जन Vivo Xplay5 भी लॉन्च किया, जिसमें 4 GB रैम दी गई है। चीन में इन फोन्स की बिक्री 8 मार्च से शुरू होगी। एक नजर फोन के फीचर्स परः > स्क्रीन- 5.43 inch super AMOLED > रेजोल्युशन- 1440x2560 pixels (QHD display) > प्रोसेसर- 2.15 GHz Qualcomm quad-core Snapdragon > RAM- 6 GB > स्टोरेज मेमोरी- 128 GB (non expandable) > OS- एंड्रॉइड 6.0 मार्शमैलो > कैमरा- 16 MP रियर /8 MP फ्रंट > बैटरी- 3600 mAh (non removable) आगे की स्लाइड में देखें फोन के बाकी फीचर्स... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Read More