भोपाल - पूरी खबर

जबलपुर में तीन पुलिया शोभापुर ब्रिज के पास शुक्रवार अल सुबह 4 बजे एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी जोड़े की डेड बॉडी एक-दूसरे से लिपटी मिली थीं। इस मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, लड़की (17) और लडका (18) के बीच अफेयर था, लेकिन परिवार उनके प्यार के विरोध में थे। शाम को अनामिका के पिता ने इसी बात पर बेटी को डांटा था। लड़की माता गुजरी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी, वहीं लड़का आईटीआई का छात्र था। लड़की के पिता ने 2 दिन पहले उसे मोबाइल पर लड़के से बात करते हुए पकड़ लिया था, जिसके पिता ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद एक बार फिर गुरुवार शाम को उसको डांटा जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या का कदम उठा लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS