नेहरू पार्क के रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में बच्चों के मनोरंजन का खासा ध्यान रखा गया है। जानकारी के मुताबिक पार्क में किड्स प्ले एरिया, ड्रिंकिंग वाटर फाउंटेन और वाटर फाउंटेन बनाने की योजना है। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सेंड आर्ट, मोन्यूमेंट, प्लांटर्स (पेड़-पौधों के आसपास स्ट्रक्चर) भी लगाए जाएंगे। पार्क में ओपन जिम और योगा जोन जैसी नई सुविधाएं भी विकसित होंगी। नेहरू पार्क अब पहले से ज्यादा आकर्षक होगा। बाउंड्रीवॉल बनाने के साथ परिसर में बिटूमिनस रोड और सीसी रोड का भी निर्माण नए सिरे से होगा। इतना ही नहीं पैवर्स, रैलिंग और इलेक्ट्रिक पोल भी लगाए जाएंगे। टू-व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए पार्क में पार्किंग भी होगी। यूटिलिटी ब्लॉक (सुविधाघर) और सिक्युरिटी कैबिन भी बनेगा। नेहरू पार्क शहर का सबसे पुराना पार्क माना जाता है। किसी समय लोगों के मनोरंजन के लिए यही एकमात्र गार्डन था। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी यहां आते थे। पार्क में लंबे समय से विकास की जरूरत महसूस हो रही थी। इसीलिए इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। गजिबो और ओपन थिएटर... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Read More