रांची - पूरी खबर

कस्तूरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालय बुंडू (रांची जिला) की छात्राओं ने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान एनसीईआरटी, भोपाल में आयोजित थर्ड नेशनल कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने इन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख 25 हजार रुपए और मोमेंटो सौंपा। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 1200 स्टूडेंट्स शामिल थे, जिन्होंने चार श्रेणी दृश्य कला, डांस, म्यूजिक थियेटर में प्रतिभा दिखाई। सभी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिए गए। बुंडू की टीम को दृश्य कला में प्रथम पुरस्कार मिला। इस टीम में शबनम कुमारी, सरिता कुमारी और मीरा कुमारी शामिल थीं। गाइड के तौर पर शिक्षक शशिकांत मिश्रा थे। बुंडू की टीम ने ट्राइबल पेंटिग्स आॅफ झारखंड शीर्षक से सोहराई कला को दिर्शाया। इसमें एक झोपड़ी बनाई। झोपड़ी को बांस की चटाई से घेरकर उस पर मिट्टी का लेप चढ़ाया गया था। दीवार पर दूध माटी से आधार बनाया गया था। इस पर चारों ओर सोहराई कला जैसे पशुपति, हिरण, शिकार करता सियार, हाथी, जंगली बिल्ली, मोर का चित्रण किया।... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS