यहां राजीव गांधी नगर स्थित हॉस्टल में कोचिंग छात्रा नीरज चौधरी ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। सुसाइड का पता 22 घंटे बाद शुक्रवार रात करीब 8 बजे चला। इस दौरान वार्डन या किसी कर्मचारी ने उसे नहीं देखा, लेकिन किसी ने उसकी खोज खबर नहीं ली। रात को सहेलियों के कई बार नॉक करने के बाद भी उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मामला खुला। हॉस्टल में अटेंडेंस लेने की व्यवस्था नहीं है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Read More