घर - पूरी खबर

कुजू | झारखंडसरकार के जन विरोधी नीति को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा हजारीबाग से निकली युवा अधिकार रथ यात्रा का कुजू में कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का स्वागत जिला महामंत्री तेजनाथ महतो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के बीच उन्हें फूल माला से लाद दिया। मौके पर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। स्वागत के पश्चात रथ यात्रा रामगढ़ में आयोजित सभा में भाग लेने के लिए प्रास्थान किया। स्वागत करने वालों में सीपी संतन, शहजादा अनवर, सूर्यदेव सिंह, रवींद्र कुमार, सागर महतो, राजेंद्र नारायण, प्रेम प्रसाद, चंद्रशेखर पटवा, जानर्दन पांडेय, मो मिस्टर, भारत महतो, आकाश ओझा, अब्दुल कलाम आदि शामिल थे। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS