रांची - पूरी खबर

सीजन में पहली बार पारा 00 पहुंचा अगले 3 दिन शीतलहर जारी रहेगी मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची सहित आसपास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया सिटीरिपोर्टर| रांची राजधानीसहित पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कांके और मैक्लुस्कीगंज में तापमान नीचे गिर रहा है। सीजन में पहली बार शुक्रवार देर रात मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। खेत-खलिहान, घरों की छप्पर और वाहनों पर ओस की बूंदें जम गईं। कांके का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे पहले मैक्लुस्कीगंज में 23 दिसंबर 2016 को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री हुआ था। राजधानी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में दिन में धूप के बावजूद कनकनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अगले तीन दिनों तक रांची सहित आसपास के इलाकों में शीतलहरी के आसार जताते हुए अलर्ट जारी किया है। दिन और रात में ठंडी हवाएं बहेंगी। रविवार को राज्य के और भी कुछ इलाकों में कोल्ड वेव चलने के आसार हैं। शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह में कोहरा... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS