राजस्थान - पूरी खबर

कल्पेश गुर्जर | भरूच, मनीष दीक्षित | भोपाल सुधीर पुरोहित | नाथद्वारा, विजय उपाध्याय | लखनऊ देशभरमेंराज्य सरकारें इस समय मूर्तियों के 4 बड़े प्रोजेक्ट पर पैसा खर्च कर रही हैं। इन चारों प्रोजेक्ट की लागत जोड़ें तो करीब 6939 करोड़ रुपए अनुमानित है। केवल मूर्तियां बनाने पर गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश की सरकारें यह राशि खर्च कर रही हैं। हालांकि महाराष्ट्र में भले ही 3600 करोड़ का स्मारक बन रहा हो लेकिन यहां कोई भी बड़ी योजना पैसांे की कमी के कारण नहीं रुकी है। इनके अलावा निजी संस्थान और मंदिर ट्रस्ट भी भव्य मूर्तियां स्थापित करने में लगे हैं। तेलंगाना में संत रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची प्रतिमा बन रही है। इसका निर्माण मंदिर ट्रस्ट करवा रहा है। यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी बैठी हुई प्रतिमा होगी। इसके अलावा राजस्थान में एक निजी समूह नाथद्वारा में शिवजी की प्रतिमा बनवा रहा है। इसकी ऊंचाई 351 फीट है। इस तरह कुल 6 बड़ी मूर्तियों पर काम चल रहा है। जबकि इन्हीं राज्यों में कई जरूरी काम और योजनाएं पैसों की कमी से रुके पड़े हैं। औरदो मूर्तियां यहां भी बन रही... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS