इंदौर - पूरी खबर

बुरहानपुर में जेल से छूटकर आए आरोपी ने खेत में पाला काट रही महिला पर दरांती से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने महिला को अर्धनग्न कर खेत में दौड़ा-दौड़ाकर मारा। महिला के हाथ, पीठ, गर्दन पर गंभीर चोट लगी है। मारपीट के दौरान महिला ने 20 मिनट तक संघर्ष किया और फिर अर्द्धनग्न हालत में करीब आधा किमी तक दौड़ी। इस दौरान एक खेत में काम कर रही महिलाओं ने उसे भागते हुए देखा तो मदद के लिए आगे आई। उसके कपड़े सड़क पर ही पड़े रहे। खून से लथपथ महिला के शरीर को कपड़े से ढंककर हाईवे तक पहुंचाया। पुलिस को जानकारी दी। घटना अमरावती हाईवे से डेढ़ किमी अंदर खड़कोद स्थित गुप्तेश्वर मंदिर क्षेत्र की है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

इंदौर विकास प्राध

नेहरू पार्क अब पहल

इंदौर डीबी स्टार

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS