मनोरंजन - पूरी खबर

मुंबई।   ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक और नया अपार्टमेंट खरीदा है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 5500 स्क्वेयर फीट पर यह लग्जरी फ्लैट बना है। साल 2015 में खरीदे गए इस फ्लैट की कीमत उस समय 21 करोड़ रुपये थी। इसकी इनसाइड फोटोज ऐश-अभी ने अभी शेयर की है, जिसमें घर का खूबसूरत इंटीरियर दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी तक ये तय नहीं है कि ये बॉलीवुड का कपल इस अपार्टमेंट में कब शिफ्ट होगा। बता दें कि फिलहाल ये दोनों जुहू स्थित बंग्ला 'जलसा' में रह रहे हैं। सोनम कपूर होंगी इनकी पड़ोसन...       - क्लोज सोर्स की मानें तो Signia Isles बिल्डिंग में ऐश-अभि की पड़ोसन सोनम कपूर होंगी। क्योंकि इन्होंने भी यहां एक घर खरीदा है जो 7000 स्क्वेयर फीट पर बना है। इसकी कीमत 35 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है। Talati Panthaky Associates ने ये पॉश बिल्डिंग डिजाइन की है। इन्होंने ही अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनोट के लग्जरी होम भी डिजाइन किए हैं।     - ऐश्वर्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो ये भी 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें इनके साथ अनिल कपूर और... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Read More

Top News

POPULAR VIDEO

SPECIAL NEWS